मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के.पास हाईवे किनारे गो-अवशेष मिलने से शनिवार सुबह.तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही गो रक्षादल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में.मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की.मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़नेकी आशंका पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थितिनियंत्रित की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह घटना बेहद संवेदनशीलहै और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानीचाहिए। पुलिस ने गो-अवशेषों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकरथाने भिजवाया और लोगों को शांत करने का प्रयासकिया।
मुरादाबाद के थाना कुंदरकी विहिप के जिला गो रक्षा प्रमुख राहुल चौधरी ने बताया.कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि हुसैनपुर के पास अवैधरूप से गो-अवशेष फेंके गए हैं। मौके पर पहुंचने परभारी मात्रा में अवशेष बिखरे मिले, जिसे उन्होंने गंभीरमामला बताया।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारेगो-अवशेष मिलने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं,लेकिन आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी.नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच शुरूकर दी गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया.जाएगा।




