मुरादाबाद में किडनैपिंग मामले में 7गिरफ्तार: दो महिलाओं समेत सभी आरोपीपकड़े गए, युवक सकुशल बरामद
मुरादाबाद में 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए हुएएक अपहरण का खुलासा हुआ है। मझोला थाना पुलिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित सातआरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृतयुवक को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों केकब्जे से हथियार, मोबाइल फोन और दो कारें भी जब्तकी गई हैं।यह मामला 22 नवंबर, 2025 का है, जब बरेली के”सिरौली निवासी परवेज पुत्र शरीफ का मुरादाबाद.से 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था।अपहरणकर्ताओं ने परवेज के परिवार से 10 लाख रुपयेकी फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के भाई मौए आजम की शिकायत पर मझोलाथाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया.गया था।

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल केनिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 24 नवंबर को कार्रवाई.की। मझोला क्षेत्र के गागन नदी रोड स्थित मलकद्रातिराहे के पास से विकुल कुमार (अमरोहा), शोभितत्यागी (अमरोहा), अमन सैनी (मुरादाबाद), नितिन(अमरोहा), शाकिर (मुरादाबाद), नेहा (मुरादाबाद) औरसंगीता (अमरोहा) नामक सभी सात आरोपियों कोगिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन्हीं आरोपियों के कब्जे.से अपहृत परवेज को सुरक्षित छुड़ाया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्द पैसा.कमाने की फिराक में थे। 22 नवंबर की शाम को उन्होंने.परवेज का अपहरण किया और फिरौती की मांग की।परवेज ने डर के मारे अपने फोन से लगभग 83,000रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद,आरोपियों ने तमंचे की नोक पर शेष फिरौती की रकम.ट्रांसफर कराने के लिए परवेज को धमकाया।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले का खुलासा.करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास सेएक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, नौ.मोबाइल फोन, एक टाटा सफारी कार और एक हुंडईवेन्यू कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों.को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी.कार्रवाई जारी है।




