मुरादाबाद की परिवर्तन दीं चेंज संस्था ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर महानगर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को जागरूक किया, अभियान में मुख्यतः यमराज की भूमिका रही, जो संस्था से ही एक स्वयंसेवक को बनाया गया, यातायात जागरूकता अभियान में अनोखे अंदाज में वाहन सवारो को यातायात नियम बताए गए
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में यातायात माह के तहत मुरादाबाद में सोमवार को एक बेहद अनोखा और आकर्षक अभियान देखने को मिला. पीलिकोठी चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘यमराज’ का रूप धारण किए एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया. परिवर्तन दा चेंज संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और उन्हें नियमों के पालन की गंभीरता का एहसास भी कराया.





