
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा अली खा ( फाइल फोटो )
ठाकुरद्वारा में एक कार चालक ने बाइक सवार से विवादसुलझा रहे किसान को अपनी गाड़ी से कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बादपरिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली व स्वास्थ्य केंद्र पर.जमकर हंगामा किया और हत्या का मुकदमा दर्ज करनेकी मांग की।यह घटना शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के फरीदनगरऔर मोहम्मद गंज के बीच पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री केसामने हुई। नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी हशमत अलीखान उर्फ भोला खां (63 वर्ष) अपने खेत में काम कररहे थे। तभी वहां एक कार चालक और अज्ञात बाइक.सवार के बीच झगड़ा हो गया।किसान हशमत अली ने दोनों के बीच बचाव कर.समझौता कराने का प्रयास किया। आरोप है किसमझौता होने के बाद कार चालक फरीदनगर की दिशामें जा रहा था, लेकिन अचानक उसने अपनी कार तेजीसे वापस मोड़ी और किसान हशमत अली खान को.कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचेऔर पुलिस की मदद से शव को राजकीय सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र और कोतवालीमेंमृतकके परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक परहत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

उन्होंने मांग की कि कार चालक के खिलाफ हत्या कामुकदमा दर्ज किया जाए। कोतवाली प्रभारी मनोजपरमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है औरतथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




