संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा,चार की मौत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह की वायन

संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपडेट भीषण टक्कर में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया,हादसे में मां, बेटी-बेटा, भाभी, ननद और भांजे की मौत हुई है। इनमें आदमपुर निवासी रोहित खड़गवंशी की पत्नी रेनू (35), बेटी रिया (10), बेटा भास्कर (7), भाभी गीता (28) पत्नी सुनील, बहन देववती (46) की मौत हुई है। वहीं भांजा कपिल (12) पुत्र किशनपाल निवासी बागड़पुर की भी हादसे में जान गई




