मुरादाबाद में BLO ड्यूटी के तनाव से सहायक शिक्षक सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में उन्होंने ‘टारगेट’ पूरा न होने की चिंता जताई. प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है. जिलाधिकारी ने जांच शुरू करते हुए सीधा संबंध SIR कार्य से न होने का दावा किया, जबकि पत्नी और सहकर्मियों ने भारी दबाव को ही कारण बताया है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ड्यूटी कर रहे सहायक शिक्षक सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उन्हें BLO का कार्य सौंपा गया था. आत्महत्या से पहले सर्वेश सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने SIR के काम के ज्यादा तनाव और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से तय किया गया ‘टारगेट’ पूरा न कर पाने की चिंता व्यक्त की थी. अब इसको लेकर शिक्षकों में भारी रोष है और प्राथमिक शिक्षक संघ ने मृतक के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है.

हालांकि, मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि मृतक का SIR का काम अंतिम चरण में था और यह कदम उठाने का सीधा संबंध SIR के काम से नहीं लग रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके. मृतक के साथी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके साथी ने सुबह आत्महत्या कर ली है. उन्होंने कहा, “वह SIR के काम के चलते बहुत ज्यादा दबाव में थे. हम प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आए हैं, हमारी प्रशासन से मांग है मृतक के परिवार को नौकरी देते हुए मुआवजा दिया जाए. क्योंकि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनका पालन पोषण हो सके.
‘ये नहीं लगा था कि इतना दबाव ले लेंगे’कुलदीप शर्मा ने आगे कहा कि वह इतने ज्यादाडिप्रेशन में नहीं थे, लगातार स्कूल में काम कर रहेथे. तमाम शिक्षक BLO रात में बात करते थे तोइतना ज्यादा डिप्रेशन में नहीं थे और अपने कामको जिम्मेदारी से पूरा कर रहे थे. हमें ऐसा नहींलगा था कि वह इतना ज्यादा दबाव ले लेंगे औरइतना बड़ा कदम उठा लेंगे. हमारे तमाम BLOदबाव में हैं, लेकिन जिम्मेदारी से अपना काम कर/रहे हैं. हमारी मंशा यही है कि सरकार की ओर सेदिए गए काम को जल्दी पूरा कर सकें.
BLO की पत्नी का फूटा गुस्सामृतक की पत्नी बबली का कहना है कि उनकेपति ने दवाब की वजह से ये कदम उठाया है.पत्नी बबली ने कहा, ‘अगर मेरे पति से SIR केफॉर्म भरवाए जा रहे थे तो पहले उन्हें ट्रेनिंग देनीचाहिए थी. ट्रेनिंग नहीं दी गई तो बगैर ट्रेनिंग केअचानक ही BLO बना दिया गया. मेरे पति स्कूलके हेड मास्टर थे, BLO नहीं. पहले ट्रेनिंग देनीचाहिए थी, ट्रेनिंग देते तो वह यह काम जरूर करपाते. उन्हें 10-15 फॉर्म दिए गए थे. उन्हें किसीका साथ नहीं मिला, जिसकी वजह से दबाव कीवजह से उन्होंने यह कदम उठाया है. मैं खुद अपनेपति के साथ रात को 1:00 से लेकर 2:00 बजेतक लगातार काम करवा रही थीं. तब भी फॉर्मपूरे नहीं हो पा रहे थे, जिसकी वजह से पति दबावमें आ गए और उन्होंने यह कदम उठाया.
जिलाधिकारी मुरादाबाद ने BLO की मौत केमामले पर जानकारी देते हुए बताया कि.ठाकुरद्वारा विधानसभा के गांव जाहिदपुर में बूथसंख्या 406 में आता है. उनके आत्महत्या केकदम उठाने की जानकारी मिली है. मृतक के पासएक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ तथ्यहमारे सामने आए हैं. स्थानीय पुलिस ने जांचपड़ताल शुरू कर दी है और जितने भी पहलू हैं.हम उन्हें देख रहे हैं. मृतक BLO का जो काम था.वह अच्छा चल रहा था. SIR का जो काम उन्हेंसौंपा गया था. वह अंतिम चरण में ही था.सीधा कनेक्शन SIR से नहीं
इसके साथ ही कहा गया कि मृतक के जोसुपरवाइजर हैं. उन्होंने जानकारी दी कि वहमृतक के रिश्तेदार हैं. वह लगातार उनके संपर्क मेंथे. साथ ही उनकी मदद के लिए अतिरिक्त स्टाफभी लगा हुआ था, आंगनबाड़ी के तौर पर उन्हेंऔर स्टाफ भी दिया गया था. SIR के संबंध मेंकुछ बातें निकल कर आ रही हैं, लेकिन सीधाकनेक्शन SIR का नहीं दिखाई दे रहा है. आखिरकिस वजह से यह कदम उठाया गया है. इसकी.जांच की जा रही है.




