Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogदो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप...

दो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

सिम्भावली। शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी राहुल (23) सिंभावली में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडरी का कार्य करता था। शुक्रवार देर शाम वह बाइक से सिंभावली से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह रझैड़ा गांव के मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे उसी गांव निवासी मुस्तफा की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। शनिवार तड़के उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मुस्तफा की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे भी मेरठ रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now