जिला बिजनौर के ग्राम सिरिया वाली चक निवासी विनय कुमार अपनी पत्नीऔर बच्चों के साथ कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार का स्टेयरिंग जाम होगया। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ों में घुस गई। राहगीरों ने मदद कीऔर उन्हें बाहर निकाला। विनय और बच्चों को गंभीर चोटें आईं।
जिला बिजनौर के ग्राम सिरिया वाली चक निवासी विनयकुमार पुत्र अमर सिंह गुरुवार को कार से पत्नी एवं दो बच्चोंके साथ काशीपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह सुरजननगर हाईवे पर शरीफ नगर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप सेआगे पहुंचा, ठीक वैसे ही उनकी कार का स्टेयरिंग जाम होगया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ों में घुस गई।राहगीरों ने किसी तरह से गाड़ी के शीशे तोड़कर विनय, उनकीपत्नी एवं बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे सेविनय एवं बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना परपास ही के गांव जयनगर से विनय के रिश्तेदार घटनास्थल परपहुंचे तथा चारों को उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले गए।
इस हादसे की सूचना विनय के परिजनों को दी गई।




