Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogभारतीय किसान यूनियन लोकहित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

भारतीय किसान यूनियन लोकहित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

हापुड़ जनपद में आज सिरोही होटल उपेडा भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह बाना की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठनात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर सभी पदाधिकारी गण से गहन चर्चा के उपरांत निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए—निर्णय संख्या 1:दिनांक 23 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष की भांति किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रसाद वितरण कर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।निर्णय संख्या 2:दिनांक 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा किसानों, मजदूरों और आम जनता की एकजुटता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रतीक होगी।निर्णय संख्या 3:उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों और निजी अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।सरकार द्वारा गरीब एवं मजदूर वर्ग के इलाज के लिए जारी आयुष्मान कार्ड को प्रदेश के लगभग 99 प्रतिशत निजी अस्पताल स्वीकार नहीं कर रहे, जिससे पात्र लाभार्थियों को इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now