Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद.के थाना भोजपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से कपड़ा.व्यापारी की मौत

मुरादाबाद.के थाना भोजपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से कपड़ा.व्यापारी की मौत

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कपड़ा व्यापारी.सलाउद्दीन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन मंगलवार की रात.उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज.कर ली है।

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में इस्लाम नगर धारक नगला.रोड पर मंसूरपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटीसवार कपड़ा व्यापारी सलाउद्दीन (36) को टक्कर मार दी।इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों नेघायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.था, जहां बीते मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस.ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों केहवाले कर दिया। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की जिगर कालोनीनिवासी सलाउद्दीन कपड़ा व्यापारी थे। बीते सोमवार की रातकपड़ा व्यापारी सलाउद्दीन भोजपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में.इस्लामनगर धारक नगला रोड पर मंसूरपुर चौराहे पर कार ने.टक्कर मार दी।

जिसमें वह घायल हो गए। जबकि हादसे को अंजाम देने वालाचालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस व अन्यलोगों ने सलाउद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां.से हालत गंभीर होने पर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल भेज.दिया गया था। मंगलवार की रात सलाउद्दीन की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक की पत्नी नगमा की तहरीर पर कार चालकके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात कुंवर आकाश.सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं,कपड़ा व्यापारी की मौत से उनकी पत्नी नगमा व दो बच्चों कारो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now