बीजेपी विधायक प्रतिनिधि लिखी थार ने मचाया हंगामा, दो कार व बाइक को मारी टक्करनशे में बताए जा रहे थार सवार युवकों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटीमुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी दो कारों और एक बाइक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि थार गाड़ी पर बीजेपी विधायक प्रतिनिधि लिखा हुआ था। हादसे के समय थार में सवार पांच युवक मौजूद थे, जिनके नशे में होने की बात सामने आ रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही थार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पहले एक कार, फिर दूसरी कार और उसके बाद एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद जब क्षतिग्रस्त कारों के मालिक मौके पर पहुंचे और विरोध जताया तो आरोप है कि थार सवार युवकों ने उनके साथ हाथापाई भी की।




