Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसरावनी में सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट...

सरावनी में सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को विधानसभा60 गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम सरावनी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन का मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में युवा उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे यह दृश्य अपने आप में परिवर्तन की शुरुआत है।इस प्रकार के टूर्नामेंट निश्चित रूप से क्षेत्र में नई खेल प्रतिभाओं को जन्म देते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी विधानसभा से निकलकर ये युवा उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के क्रिकेट मैदानों पर भी अपना परचम लहराएंगे जहां एक ओर सत्ताधारी सरकारें मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑथराइज्ड सट्टेबाज़ी को बढ़ावा देकर युवाओं को जुए की ओर धकेल रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे आयोजनों से हमारे युवा मैदान में पसीना बहाकर,अनुशासन और समर्पण से अपने भविष्य को गढ़ रहे हैं खेलेगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा स्वस्थ रहेगा युवा कार्यक्रम के दौरान वर्तमान राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था की चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई। युवाओं ने विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक भूमियों पर खेल स्टेडियम और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा यह स्वागतयोग्य और दूरदर्शी सोच है।स्वास्थ्य और खेल का गहरा संबंध है एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से हमारे क्षेत्र को नई दिशा देगा मैं आयोजक मंडल का हृदय से अभिनंदन करता हूं और इस प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उनका साधुवाद करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now