Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में मोबाइल छीनने वाले 2गिरफ्तार: संभल के रहने वाले आरोपियों कोभेजा...

मुरादाबाद में मोबाइल छीनने वाले 2गिरफ्तार: संभल के रहने वाले आरोपियों कोभेजा जेल

मुरादाबाद पुलिस ने मोबाइल छिनैती के दो आरोपियों.को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी संभल जिले के रहने.वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से छीना गया मोबाइलऔर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लीहै। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।घटना 5 जनवरी 2026 को शाम 5:05 बजे मुरादाबाद.में बिलारी थाना क्षेत्र में हुई थी। जमालपुर गांव निवासी.नेकपाल पुत्र सोमपाल का मोबाइल (टेक्नो स्पार्क,हल्का नीला) दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुलेट मोटरसाइकिल(रजिस्ट्रेशन नंबर UP-38Y 7372) पर सवार होकरझपट्टा मारकर छीन लिया था। नेकपाल ने उसी दिन रात9:55 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान उरमान.पुत्र छोटे (19) और अरमान पुत्र स्वर्गीय इसराईल (20)के रूप में हुई। दोनों अलावलपुर गांव, थाना बनियाठेर,जिला संभल के निवासी हैं। उन्हें मंगलवार की सुबह.गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से.छीना गया टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन और घटना.इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल (UP-38Y7372) बरामद की। मोटरसाइकिल को मोटर वाहनअधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक.राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल फरीद खां और कांस्टेबलअजय मलिक की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों काआपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल,उनके खिलाफ पहले कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now