बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा में एक खेत से अज्ञात महिला का सड़ी गली हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया शव की स्थिति बेहद खराब थी और उस पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी मिले हैं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और शव भी लगभग 20 दिन पुराना होने का अनुमान है बुधवार को जब सुबह के समय कुछ किसान अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे खेत के एक कोने से दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ पास जाकर देखने पर उन्होंने महिला का शव पड़ा पाया इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दीसूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ भी की शव की अत्यधिक स्थिति को खराब देखते हुए पुलिस आशंका जाता रही है कि महिला की मृत्यु काफी समय पहले हुई होगी और लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण शव इस अवस्था में पहुंचा थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा पुलिस का कहना है कि संभावित सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।




