Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसिंभावली में जिलेदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत अज्ञात टेंपो...

सिंभावली में जिलेदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत अज्ञात टेंपो ने मारी थी टक्कर

सिंभावली में जिलेदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत

बक्सर फ्लाईओवर के पास अज्ञात टेंपो ने मारी थी टक्कर

गढ़मुक्तेश्वर।सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में बक्सर फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में घायल 24 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक की पहचान गांव बक्सर निवासी सागर उर्फ सूर्यांश के रूप में हुई है। सागर के पिता अजय शर्मा सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, 9 दिसंबर को सागर किसी काम से सड़क पर सामान लेने गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व में ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now