सलीम अहमद
बहादुरगढ़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सबसे मजबूत प्रत्याशियों के दावेदारों में से एक एडवोकेट सुधीर चौहान की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जहां सुधीर चौहान गढ़ क्षेत्र के गांव गांव जाकर सभी धर्म के लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जान रहें हैं तो वहीं गांव के लोगों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने गढ़ विधान सभा के गांव आलमनगर,चित्तौड़ा, रेहरवा,क्रियावली,आदि गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना सुधीर चौहान की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा लगता है कि वे 2027 के आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ विधान सभा से एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े किसान नेता माने जाते हैं हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था पार्टी ने भी उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया जिसके बाद सुधीर चौहान लगातार गढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं जिसमें उन्हें हर धर्म समाज के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।




