गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना मार्ग स्थित ईंट भट्टे पर बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान 35 वर्षीय छोटू के रूप में हुई जो मूल रूप से बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी का निवासी था बताया जा रहा है कि छोटू पिछले कुछ समय से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना मार्ग स्थित एक भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था मृतक के तीन बच्चे हैं मजदूर की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा मामले की जांच की जा रही है।




