मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित हिंदू कॉलेज में बुधवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकले एक छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस अचानक हुए हमले से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना का विवरण-पीड़ित छात्र कक्ष संख्या 51 में अपनी परीक्षा पूरी कर जैसे ही बाहर निकला, पीछे से आए हमलावरों ने उस पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे छात्र की चीखें सुनकर उसके सहपाठियों ने तुरंत दौड़कर पानी डाला और आग बुझाई। इस तत्परता से छात्र की जान तो बच गई, लेकिन उसकी टांगें और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।
पुलिस जांच और कार्रवाई-अस्पताल में भर्ती: घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।आरोपियों की पहचान: छात्र ने अपने बयान में अनुराग और आयुष नाम के दो छात्रों का जिक्र किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की कुल संख्या चार थी, जो कॉलेज के ही छात्र बताए जा रहे हैं।पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। मुरादाबाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की सटीक पहचान और गिरफ्तारी हो सके।पश्चिम बंगाल: टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर ईडी का छापा, मौके पर पहुँचीं ममता बनर्जी; गृहमंत्री पर लगाया गंभीर आरोपपूरा वीडियो देखेंUP मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुजफ्फरनगर में बीजेपी के ‘अजेय किले’ में बड़ी सेंध, शहर सीट से कटे 62 हजार हिंदू वोट, क्या होगा इसका असर ?पूरा वीडियो देखेंPolicy Bazaarसिर्फ ₹3,000/महीना देकर बनाइए ₹1 करोड़ का पेंशन फंड!সম্পূর্ণ নিবন্ধ পড়ুনSkipमुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आईं दो सगी बहनें, दोनों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामपूरा वीडियो देखेंमुजफ्फरनगर: प्रदूषण जांच टीम के ‘होटल मैनेजमेंट’ पर भड़के किसान, भाकियू (अ) ने अधिकारियों को घेरा, देखे क्या बोले धर्मेंद्र मलिक ?पूरा वीडियो देखें




