हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर अब लापरवाही नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज दिनांक 08 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक जिले में “NO Helmet – No Fuel” पखवाड़ा सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है।इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के सभी पेट्रोल पंप मालिकों और प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।अब नियम नहीं माना तो मिलेगा झटका दो पहिया वाहन चालक और पीछे बैठी सवारी – दोनों का हेलमेट अनिवार्य चार पहिया वाहन चालक – सीट बेल्ट लगाना जरूरी बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट – पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलेगा पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देशन सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को आदेश दिया गया है कि –जो भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट आए उन्हें पहले हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेंऔर हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन दें नियम तोड़ा तो सीधी कार्रवाई यदि किसी भी व्यक्ति या पेट्रोल पंप द्वारा NO Helmet – No Fuel अभियान के निर्देशों का उल्लंघन किया गया, तो परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जान है तो जहान है – हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यह अभियान आपकी सुरक्षा के लिए है, इसे मजबूरी नहीं – जिम्मेदारी समझें।उजागर खबर – हापुड़




