सिम्भावली। सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता मेरठ के कपसाड़ मै हुई एक माँ की हत्या और बेटी के अपहरण के मामले में अपने पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर हापुड़ पुलिस प्रशासन ने गौतम आजाद जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी शिवम अम्बेडकर जिला उपाध्यक्ष व भरत सागर जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र जाटव जिला महासचिव को अलग अलग थाने मै आज सुबह डिटेन किया गौतम आजाद को थाना सिम्भावली ले गए भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष गौतम आजाद ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार कि आवाज को दबाने का काम कर रही और याद रखे आपका यह तानाशाही रवेया नहीं चलेगा हम पीड़ित परिवार के साथ खडे है और हमेशा खड़े रहेंगे।




