Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogरजवाहे में बाइक गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

रजवाहे में बाइक गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का गांव पसवाड़ा और बहादुरगढ़ के बीच रजवाहे में बाइक गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो मृतक का शव रजवाहे से बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना खानपुर के कांचरोट गांव के रहने वाले 55 वर्षीय फिरोज सैफी रविवार को बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा में इलियास की पत्नी की मौत की सूचना पर दुख में शामिल होने के लिए आए थे शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे जैसे ही वह पसवाड़ा और बहादुरगढ़ के बीच पहुंचे तो रजवाहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई और सिर पत्थर में लग गया जिसके कारण वह घायल हो गए परिजनों ने फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया मोबाइल की लोकेशन के आधार पर वह रजवाहे के पास पहुंचे जहां से शव और बाइक बरामद हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now