Thursday, February 5, 2026
11.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में मौत का खेल, नाले से निकले सांपों से खेल रहे...

मुरादाबाद में मौत का खेल, नाले से निकले सांपों से खेल रहे बच्चे, एक डिब्बे में बंद किया

वायरल वीडियो में बच्चों को नाले में बह रहे सांपों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। ये बच्चे सांपों को नाले के पार फेंक रहे हैं और पकड़कर डिब्बे में भी बंद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। एक बस्ती के बीच से निकलने वाले नाले में बच्चों को सांप दिखाई दिए तो बच्चों ने बिना किसी डर के सांपों को पकड़ लिया और एक दूसरे कर उछाल कर फेंकने और खेलने लगे। एक बच्चे ने तो बिना किसी खौफ के कई सांपों को एक डिब्बे में बंद कर लिया।

मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके में आने वाली मंसूरी कालोनी और जयंतीपुर के बीच से निकलने वाले एक बड़े नाले में सांप दिखाई दिए तो भीड़ लग गई। इस बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। बस्ती के छोटे लड़के नाले से सांपों को पकड़ते और एक दूसरे के ऊपर उछालकर फेंकते, सांपों से खेलने का जोखिम भरे नजारे को किसी ने रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया।

वीडियो देखकर स्थानीय लोग चिंतितसांपों से खेलने के साथ साथ एक लड़का नाले से पकड़े गए सांपों को एक डिब्बे में इकट्ठा करता भी दिखाई दिया। सांपों को इधर उधर फेंकने और उछालने में कई साल मर भी गए। लेकिन नाबालिग इनसे खूब खेलते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस खेल को जोखिम भरा बताते हुए इससे जान को खतरा बताया। लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से मदद की मांग की है।

सांपों की तस्करी की आशंकावायरल वीडियो में एक युवक भी नजर आ रहा है, जो सांपों को डिब्बे में बंद कर रहा है। ऐसे में सांपों की तस्करी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, स्थानीय लोगों या किसी प्रशासनिक अधिकारी ने तस्करी की जानकारी नहीं दी है। खबर लिखे जाने तक इस बारे में किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now