
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा डिलारी मार्ग मृतक.की फाइल फोटो।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा ढकिया मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की-भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटनामें पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल होगए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक की पहचान थाना डिलारी क्षेत्र के गांव ढकिया.निवासी 28 वर्षीय नदीम अहमद के रूप में हुईहै । नदीम सऊदी अरब के कतर में एक होटल मेंसुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। छह दिन पहलेउनकी पत्नी फिरदौस बेगम ने एक बेटे को जन्म दियाथा, जिसके समारोह में शामिल होने के लिए वह सऊदीअरब से घर आए हुए271रविवार शाम करीब 5 बजे नदीम अपने गांव के साकिब.पुत्र मोहम्मद आरिफ का कोचिंग सेंटर में दाखिला.कराने और छठी का सामान खरीदने के बाद बाइक से.ठाकुरद्वारा से ढकिया की ओर जा रहे थे।दूसरी बाइक पर डिलारी के मलकपुर की मढ़ईया.निवासी 45 वर्षीय मनोज अपने 18 वर्षीय बेटे नमन के.साथ ठाकुरद्वारा के बोवदवाला स्थित अपनी रिश्तेदारी में.जा रहे थे।
शाम लगभग 5:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव.पसियापुरा पदार्थ के सामने दोनों बाइकों कीआमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत मेंनदीम अहमद सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल होगए। उन्हें तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया, जहां चिकित्सकों ने नदीम अहमद को मृतघोषित कर दिया।शेष तीनों घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पतालमें भर्ती कराया गया है। नदीम की मौत की खबर मिलतेही उनके भाई नईम और वसीम, पत्नी फिरदौस जहां, मांखुशनुदी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




