बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अपने बड़े भाई की हत्या के मामले में आरोपी छोटे भाई दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में गुरुवार की शाम को मृतक उमेश ने परिजनों से पचास हजार रुपए की मांग की थी उमेश शराब पीने का आदि था जब रुपए की मांग पूरी नहीं हुई तो वह घर में मारपीट करने लगा परिजनों के साथ मारपीट होती देख उमेश का छोटा भाई आग बबूला हो गया जिसने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए इस दौरान उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक उमेश की पत्नी संगीता ने अपने देवर दीपांशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक के छोटे भाई दीपांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




