
मुरादाबाद के सुजर.नगर पहले मृतक की फाइल फोटो।
सुरजन नगर क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी के भीतर दोयुवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हैं।मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अलाउद्दीन और 25 वर्षीयरवि के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांचशुरू कर दी है।यह घटना अल्मोड़ा-भिकियासैंण रोड पर एक पेट्रोलपंप के पास सोमवार दोपहर करीब दो से तीन बजे केबीच सामने आई। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध अवस्थामें खड़ी पिकअप गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचनादी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी का दरवाजाखोला तो दोनों युवक अंदर बेसुध पड़े थे। उन्हें तत्कालनजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहांडॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया ।परिजनों के अनुसार, ग्राम पिपली अहीर निवासीअलाउद्दीन पुत्र जमालुद्दीन और महमूदपुर केशू निवासीरवि पुत्र गंगाराम रविवार शाम को अपनी पिकअप गाड़ीलेकर काम के सिलसिले में अल्मोड़ा के लिए निकलेथे। सोमवार रात जब पुलिस ने परिजनों को इस घटनाकी सूचना दी, तो उनके घरों में शोक छा गया। मंगलवार
सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।मृतक अलाउद्दीन पिकअप चलाकर अपने परिवार काभरण-पोषण करता था। उनकी मृत्यु से पत्नी शरीना,बेटी इरम और बेटों फैजी व सैफी का रो-रोकर बुरा हालहै। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकटखड़ा हो गया है।वहीं, दूसरे मृतक रवि मजदूरी कर परिवार चलाता था।रवि की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी सीमा, मांबन्तो और दादी कृष्णा बेसुध हो गईं।इन मौतों का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पायाहै। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।हालांकि, प्राथमिक अंदेशा दम घुटने या ठंड से बचावके लिए अपनाए गए किसी तरीके के दुष्प्रभाव की ओरइशारा कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही.मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।






