Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद के खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, भाई गिरफ्तार

मुरादाबाद के खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, भाई गिरफ्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में तीन दिन से लापता एक युवा प्रेमी युगल के शव खेत में दफन मिले हैं। आशंका है कि झूठी शान के नाम उन दोनों की हत्या की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली काजल और उसके प्रेमी अरमान के शव बुधवार रात गगन नदी के किनारे नीम करोली बाबा मंदिर के पास एक गड्ढे से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल करीब दो साल से प्रेम संबंध में था।

पुलिस के अनुसार यह घटना कथित तौर पर 18 जनवरी की रात को हुई, जब महिला के परिवार वालों ने दोनों को उमरी सब्जीपुर गांव में उसके घर पर एक साथ देख लिया।अंतिल ने कहा,‘‘ पूछताछ के दौरान काजल के भाइयों ने गुस्से में आकर काजल और अरमान को मारने एवं सबूत मिटाने के लिए शवों को दफनाने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे भाई की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है।

दिल्लीपुलिस का कहना है कि अरमान के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया तथा चूंकि काजल एवं अरमान अलग-अलग समुदायों के थे, इसलिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now