गढ़ कोतवाली क्षेत्र में बस के अंदर मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में बस के अंदर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बस के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बस में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को बस में लाकर फेंका गया है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वहीं शव की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




