मदरसा काशिफुल उलूम पलवाड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस
बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में मदरसा काशिफुल उलूम में 26 जनवरी को 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया ग्राम प्रधान यूसुफ मेवाती ने गांव के प्राथमिक विद्यालय एक व दो में समस्त स्टाफ व ग्रामीणों की मौजूदगी में झंडा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी इसके बाद गांव के मदरसा व दोनों प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों को ड्राम बॉक्स पेंसिल कटर रबड़ आदि सामग्री वितरित की गई गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है इसी दिन 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था तभी से यह दिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है इस अवसर पर ग्राम प्रधान यूसुफ मेवाती प्रिंसिपल सिराजुद्दीन अरमान मेवाती मास्टर ललित शरीफ खान आकिल खान रशीद विद्यालय का समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।




