
मुरादाबाद.महानगर की सड़कों पर बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर.लगाकर तेज आवाज में फर्राटा भरने और खतरना.कस्टंट कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस नेसख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपालअंतिल के निर्देश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस औरयातायात पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियानचलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं किकुछ.युवक बुलेट मोटरसाइ.किलों में अवैध रूप से लगाएगए साइलेंसर के जरिए पटाखे जैसी आवाज निकालतेहुए शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न सिर्फआम नागरिकों को परेशानी हो रही थी, बल्कि स्कूल,अस्पताल और रिहायशी इलाकों में पटाखों कि आवाज़से भय का माहौल बन हुआ था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस टीमों नेशहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सघन चेकिंगअभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज निकालतीबुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया। जांच में पाया गयाकि बाइकों में मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर.लगाए गए थे।
पुलिस ने मौके से 9 बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों.को दबोच लिया। सभी बाइकों को MV ACT (मोटरवाहन अधिनियम) के तहत सीज कर दिया गया,जबकि संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार.वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि इस तरह के मॉडिफिकेशन नकेवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिएभी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केस्पष्ट निर्देश हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों और शोरगुल फैलाने वालों के खिलाफ आगे भीइसी तरह सख्त कार्रवाई कि जाएगी।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन मानकों का.पालन करें और अवैध साइलेंसर या खतरनाक स्टंट सेबचें। उन्होंने बताया कि, आने वाले दिनों में शहरभर में.ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।




