बहादुरगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी पिता पुत्र को भेजा जेल
बहादुरगढ़। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने ग्राम चांद नेर में जितेंद्र पर जानलेवा हमला करने की घटना में नामित/वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी आरोपी गांव चांदनेर के सतपाल व अंकुश है पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।




