अवैध पशु कटान में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गांव सरूरपुर से अवैध पशु कटान के मामले में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार गांव सरूरपुर में सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा जहां दुकान के अंदर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा था कारवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 210 किलो पशु का मांस बरामद किया साथ ही पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए हैं पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया जिसकी पहचान बिलाल पुत्र शाहबुद्दीन निवासी ग्राम सरूरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।




