Tuesday, February 10, 2026
16.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद प्राथमिक विद्यालय के नजदीक तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने...

मुरादाबाद प्राथमिक विद्यालय के नजदीक तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद : क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया, मंझरा पिपली में बीती शनिवार रात रोहताश सिंह के घर में बंधी बकरी को तेंदुआ उठा ले गया। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मनीष यादव के यूकेलिप्टस के बाड़े में तेंदुए ने बकरी को अपना निवाला बना लिया।इस घटना से गांव के बच्चों और लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ बकरी को प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित रोहताश के घर से उठा ले गया था, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे डरे हुए हैं। स्कूल खुला हुआ है और वहां बाउंड्री वॉल नहीं है। स्कूल के पास ही खेत हैं, जिनमें सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। ऐसे में बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है।खेतों में काम करने वाले लोगों ने बताया कि जंगल में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है। रविवार को फिर गांव पिपली में वन विभाग की टीम पहुंची। वन दरोगा संजय कुमार चौहान और वन रक्षक दीपेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे।

वन दरोगा संजय कुमार चौहान ने बताया कि किसान यदि जंगल की ओर जाएं तो हाथ में लाठी-डंडे लेकर जाएं और एक साथ कई लोग ही जाएं। छोटे बच्चे जंगल के आसपास न खेलें और न ही वहां जाएं। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, सभी को सावधानी बरतनी होगी।ग्रामीण राकेश कुमार, राजवीर सिंह, विजय सिंह, अफसर अली (ठेकेदार), साजिद अली, रोहताश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया है। खेतों में काम करने वाले लोगों ने कई बार तेंदुआ देखा गया है शनिवार की रात रोहतास की बकरी को तेंदुआ उठा ले गया और घंटा लगभग 200 मीटर की दूरी अपने मुंह का निवाला बनाया था जिस गांव में तेंदुए के आतंक से गांव में डर का माहौल बना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now