
मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना इलाके के गुइयां बाग,अथर अली रोड निवासी बीएलओ एवं आंगनवाड़ी.कार्यकर्ता गुलनाज़ तबस्सुम का रविवार देर रात उपचारके दौरान मौत हो गई। बताया गया कि रविवार दोपहरअचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हेंसरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार केबाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटररेफर कर दिया, जहां रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान.उनकी मौत हो गई।गुलनाज़ तबस्सुम आंगनवाड़ी में तैनात थीं और बीएलओकी जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। परिवार के लोगोंका आरोप है कि अत्यधिक कार्यभार के कारण वहमानसिक तनाव में थीं। परिजनों का कहना है कि उन्होंनेकई बार संबंधित अधिकारियों से अवकाश की मांग की,लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई।उनके पति मोहम्मद ताहिर एक निजी फर्म में मजदूरीकरते हैं। परिजनों के अनुसार गुलनाज़ की शादी वर्ष2010 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे बेटा हमज़ा (6वर्ष) और बेटी सिदरा फातिमा हैं।




