
मुरादाबाद में एक महिला ने अफेयर में आड़े आने परअपने पति की हत्या कर दी। वारदात को इस अंदाज मेंअंजाम दिया कि हत्या को हादसा समझा जाए। महिलाके शातिराना अंदाज से पुलिस भी हैरान रह गई।मुरादाबाद की रहने वाली शबीना ने प्रेमी और 2 अन्यआरोपियों की मदद से पति को नहर में डुबाकर मारदिया, ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत कीपुष्टि हो । पुलिस इसे हादसा समझकर फाइल बंद करदे।शुरू में तो पुलिस भी महिला की स्क्रिप्ट में उलझतीनजर आई। लेकिन इस बीच किसी ने मुरादाबाद केSSP सतपाल अंतिल को मृतक की पत्नी के अफेयर की.जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जब गहराई से मामले.की पड़ताल की तो हत्या की गुत्थी उलझती चली गई।महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ.की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने.हत्यारोपी शबीना, उसके प्रेमी और 2 अन्य आरोपियोंको गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया है।घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है। 30 जनवरी को.सिरसवां गांव के पास नहर में एक व्यक्ति की डेडबॉडी.मिली थी। जिसकी शिनाख्त अख्तर अली निवासी.गांव गोधी थाना भोजपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने
पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें.उसके डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी इसे हादसा.मानकर केस बंद करने की तैयारी में थी। इस बीच.मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को किसी ने.जानकारी दी कि मृतक अख्तर अली की पत्नी शबीना.का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। जिसे.लेकर अख्तर अली और शबीना के बीच अक्सर झगड़ाहोता था। नया तथ्य सामने आने के बाद एसएसपी ने.पुलिस की एक टीम को इस एंगल पर संजीदगी से काम.करने के निर्देश दिए।पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि अख्तर अलीकी मौत डूबने से नहीं हुई है बल्कि शबीना ने अपने प्रेमीऔर उसके दो अन्य साथियों की मदद से अख्तर अलीको डुबोकर मारा है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार.को शबीना पत्नी अख्तर अली और इसी गांव के रहनेवाले उसके प्रेमी अल्ताफ पुत्र भूरा और उसके दो अन्यसाथियों सनता उर्फ सन्ता पुत्र शोभाराम और रंजीत पुत्रजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों.के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार और मृतक
पहने कपड़े भी बरामद किए हैं।27 जनवरी से घर से गायब था अख्तर अली.मृतक के भाई अफसर अली के अनुसार अख्तर अली27 जनवरी को घर से किराने का सामान लेने निकलाथा। लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद28 जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोदिन बाद 30 जनवरी को सिरसवा घोसियान के जंगल.में नहर के रुके हुए पानी में उसका शव बरामद हुआ,जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।शबीना बोली- पति प्रेमी से मिलने पर पीटता था, इसलिए.मार डाला.पुलिस पूछताछ में शबीना और उसके प्रेमी अल्ताफ वदो अन्य आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।शबीना ने पुलिस को बताया कि उसका पति प्रेमीअल्ताफ से मिलने पर उसे पीटता था। वह पति के साथ.रहना नहीं चाहती थी। उसे प्रेमी के साथ ही रहना था।इसी बात को लेकर अख्तर अली उसे आए दिन बेरहमी.से पीटता था। जिससे वो आजिज आ चुकी थी। इसलिए.उसने प्रेमी अल्ताफ के साथ मिलकर पति अख्तर अलीको रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
उसने प्रेमी अल्ताफ से कहा कि अब मैं और पिटाईबर्दाश्त नहीं कर सकती। तुम मेरे से संबंध रखना चाहतेहो तो मेरे पति अख्तर अली को ठिकाने लगा दो। इसकेबाद अल्ताफ ने गांव के ही अपने दो दोस्तों सतपाल उर्फसन्ता और रंजीत सिंह को साथ मिलाकर इस वारदातको अंजाम दिया। सभी ने मिलकर अख्तर अली को नहरमें डुबोकर मार दिया और उसके कपड़े छुपा दिए ।




