उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो युवतियों ने अपने सात साल के प्यार को शादी के बंधन में बांध दिया है. दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेने के बाद थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. दोनों का कहना है कि वे बालिग़ हैं और अपनी मर्जी से उन्होंने शादी की है. अब पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज करवाया जाएगा और जैसा कोर्ट का आदेश होगा उसी अनुसार एक्शन लिया जाएगा.ख़बरें फटाफट7 साल का अफेयर, फिर लिए सात फेरे.. मुरादाबाद में दो युवतियों ने रचाई शादीZoom मुरादाबाद में दो युवतियों ने रचाई शादीमुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने सात साल पुराने प्रेम संबंध को औपचारिक रूप देते हुए आपस में शादी रचा ली. दोनों ने मंदिर में जाकर एक-दूसरे की मांग भरी और शादी के बंधन में बंध गईं. इस घटना के बाद परिजनों की ओर से गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन युवतियां खुद थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग करने लगीं.जानकारी के अनुसार, भगतपुर क्षेत्र की एक युवती कुछ समय पहले अपनी बुआ के घर रामपुर गई थी. वहां बुआ के घर के सामने रहने वाली एक अन्य युवती से उसकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई. दोनों के बीच सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम संबंध मजबूत होने पर दोनों ने 31 जनवरी को शादी करने का फैसला किया. एक युवती मुरादाबाद के भगतपुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी रामपुर की निवासी है.दोनों ने घर लौटने से किया इनकारशादी के बाद दोनों युवतियां घर लौटने से इनकार कर रही थीं. इस बीच उनके परिजनों ने उन्हें गायब होने की तहरीर थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. युवतियां थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से शादी कर ली है और अब साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई और घर जाने से साफ इनकार कर दिया.मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा बयान.पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा है. एसपी देहात के निर्देश पर पुलिस अब मजिस्ट्रेट के सामने दोनों के बयान दर्ज कराएगी, ताकि उनकी इच्छा और स्थिति स्पष्ट हो सके. जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और उनकी सहमति से संबंध होने के कारण आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश पर होगी. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.





