Sunday, February 8, 2026
13.1 C
Delhi
Sunday, February 8, 2026
spot_img
HomeBlogप्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कार ने...

प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, मुरादाबाद की महिला गंभीर घायल

कान्हा की नगरी वृंदावन में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिक्रमा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया. ये श्रद्धालु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे.

मथुरा (वृंदावन): कान्हा की नगरी वृंदावन में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिक्रमा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया. ये श्रद्धालु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस हादसे में मुरादाबाद की रहने वाली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा वृंदावन कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा हित कैलीकुंज के पास हुआ. रोजाना की तरह महाराज जी के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त फुटपाथ के किनारे कतारों में बैठे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक फुटपाथ की ओर मुड़ गई और श्रद्धालुओं को रौंदने लगी.

गनीमत रही कि फुटपाथ के पास लगी लोहे की रेलिंग ने कार की गति को थाम लिया. यदि रेलिंग न होती, तो कार कई अन्य श्रद्धालुओं को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और हादसा भीषण रूप ले सकता था.

मुरादाबाद की महिला श्रद्धालु घायलइस दुर्घटना में मुरादाबाद की निवासी 40 वर्षीय नीलम कार की चपेट में आ गईं. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य भक्तों ने नीलम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

कार सवार 3 युवक हिरासत में.हादसे के बाद कार सवारों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. “भक्त शांति से दर्शन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक कार काल बनकर आई. अगर रेलिंग न होती तो आज कई घरों के चिराग बुझ सकते थे.” पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चालक नशे में था या कार में कोई तकनीकी खराबी आई थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now