गनर साथ होने के बाद भी भाजपा की सरकार में भाजपा नेता सुरक्षित नहीं है यह कैसा सुशासन और रामराज्य है।
समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री व विधायक रहे मदन चौहान जी के ऊपर बदमाशों द्वारा किया गया हमला अति निंदनीय है।
यह उत्तर प्रदेश सरकार व जनपद हापुड़ में कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाला है।
खनन माफिया पूरे गढ़मुक्तेश्वर में सक्रिय है तथा भाजपा नेताओं तक पर भी हमलावर हो रहा है जो संगठित भ्रष्टाचार व बदमाशों के हौसलों कितने बढ़े हुए हैं इस बात को इंगित करता है।
प्रश्न यह है कि सुशासन वाली उत्तर प्रदेश सरकार में खनन माफिया इतना सक्रिय है कि दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर भाजपा नेताओं तक हमलावर है।
उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट है तथा राजनीतिक लोग सत्ता हो या विपक्ष उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
सड़क व्यवस्था सुनिश्चित हो सुनसान जगह पर पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाए तथा टोल बचाने के लिए जो अवैध ट्रैफिक पूरे गढ़मुक्तेश्वर और बलवापुर बायपास के आबादी क्षेत्र को परेशान किए हुए हैं उस पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा सुनसान चौक चौराहे पर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। बलवापुर, पलवाड़ा, सलारपुर से स्याना व गढ़ आने वाले मार्गो पर रोड लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
सभी गुंडे ,बदमाश और खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाए ।
घटना की गहराई तक पहुंच कर अपराधियों को पकड़ा जाए जिससे घटना का उद्देश्य पता चल सके।
गढ़मुक्तेश्वर की राजनीति में बड़ी दखल रखने वाले एक वरिष्ठ राजनेता पर इस तरह के हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।
एडवोकेट सुधीर चौहान
राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर।




