
उत्तर प्रदेश के का मुरादाबाद ठाकुरद्वारा.कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना |
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ठाकुरद्वारा से मंगलावर को कांवड़ियों के जत्थे पवित्रगंगा जल लेने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना हो गए हैं।महाशिवरात्रि पर्व से पहले नगर और आसपास का क्षेत्र”हर हर महादेव” और ” बम बम भोले” के जयकारों.से गूंज उठा। शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारादेखने को मिल रहा है।मंगलवार को नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्रीशिव धाम पंचशील मंदिर से कांवड़ियों का एक जत्थाविधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद हरिद्वार के लिएरवाना हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं कीभीड़ जुटी रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कांवड़ियोंको फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदाकिया।कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर महाशिवरात्रिके दिन अपने-अपने क्षेत्रों में शिवालयों में जलाभिषेककरेंगे। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार कोमनाया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से.लगातार कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार के लिए प्रस्थान कररहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।




