
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर चौराहे पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी तथा टीआई द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मूंढापांडे पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने दलपतपुर क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रिमण को हटाने की चेतावनी,दलपतपुर अलीगंज मार्ग के दोनों ओर कई रेहड़ी ठेले-खोमचे वालों द्वारा सड़क की पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के आधार पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए ,रेहड़ी ,खोमचे ,ठेले वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ट्रैफिक टीआई ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था शुचारु बनी रहे,स्थानीय लोगों ने प्रशासन ठेले वालों के खिलाफ मांग करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लग जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है,




