जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीर नगर में सैनी बस्ती के पास एक टायर फैक्ट्री लगी है जो टायर को जलाकर उसका तेल निकाल रही हैं। जिसे गांव में बहुत ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है।गांव के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ओर सबसे बड़ी बात कावड़िये भी उस रस्ते से होकर गुजर रहे हैं। गांव वालों का कहना है सुबह, शाम के समय सांस लेने बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। जो कि फैक्ट्री के 100मीटर की दूरी पर दो मंदिर भी आ रहे हैं गांव वाले मंदिर में पूजा करने के लिए भी जाते हैंतो वहां पर धुँआ आता है जिससे लोगों को टीबी जैसे बीमारी होने का भी खतरा है और गांव वालों का कहना है कि फैक्ट्री प्रदूषण विभाग से बिना अनोसी के चल रही है
गांव वालों ने हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें फैक्ट्री को बंद कराने की माँग की गई है। हमारी ग्राम पंचायत पीरनगर में खसरा नंबर 66 नंबर में 2.740 हेक्टेयर भूमि मैं टायर जलाने की और टायर का तेल निकालने की फैक्ट्री लगा दी है लेकिन प्रदूषण विभाग से कोई NOC नहीं ली गई है अभी धारा 80 जो फैक्ट्री लगाने के लिए जरूरी होती है वह भी नहीं हुई है जबकि 100 मी की दूरी पर ही दो बड़े-बड़े मंदिर आ रहे हैं और ग्राम पंचायत पीर नगर की सैनी बस्ती के लोग सुबह को धूआ। हो रहा है सभी लोगों को सांस आने में दिक्कत होने लगी है। उक्त फैक्ट्री को तुरंत बंद करवाने की कृपा करें।
पिंटू प्रधान जी, मोनू ,प्रवीन,धर्मपाल,नानक,कल्लू महरी,सफर ,अनिल,सोकट,राजवीर,रतनबार,लोकेट ,प्रेमराजति,तन्भ, आजाद,कालू,मनोज,रामे,सानू,
विजय,रेजिय ,राजेन्द्र ,मुरादी ,शकील आदि लोग मौजूद रहे।
✍️✍️✍️✍️
रिपोर्ट गुलफाम सैफी संदेश धारा




