Friday, February 13, 2026
20.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद : नशेड़ी कहने पर गुस्साए दामाद ने सास की गर्दन पर...

मुरादाबाद : नशेड़ी कहने पर गुस्साए दामाद ने सास की गर्दन पर मारी गोली, मौत!

मुरादाबाद।शहर की घनी आबादी वाली टीचर कॉलोनी में बुधवार रात आठ बजे रुकसाना अपने घर में खाना बना रही थी। उसके चारों बेटे और तीनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थीं। रुकसाना और गुलनवाज के बीच नशे को लेकर बहस चल रही थी। रुकसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने अपनी अंटी से तमंचा

निकालकर रुकसाना को गोली मारने की धमकी दी लेकिन रुकवाना भी शांत नहीं हुई। बेटी जैनब का कहना है कि मां ने गुलनवाज से कहा कि इस खिलौने को अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इसके बाद गुलनवाज ने गोली मार दी।

ई-रिक्शा चालक शकील ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी साहिबा की शादी पांच साल पहले मोती मस्जिद निवासी गुलनवाज के साथ की थी। साहिबा को अभी कोई संतान नहीं हैं। दो माह पहले साहिबा और गुल नवाज भी इसी मकान में आकर रहने लगे थे। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे शकील ई रिक्शा चलाने गए थे जबकि उसकी तीनों बेटियां साहिबा, जैनब, अक्शा और चार बेटे अरशद, कैफ शमी व सफी हैं।Son in law kills mother in law in Moradabadदूसरे नंबर बेटी जैनब ने बताया कि सास दामाद के बीच बहस चल रही थी। इसी दौरान गुलनवाज ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। मां ने बस इतना ही कहा कि यह खिलौना अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इतनी बात सुनकर गुल नवाज भड़क गयाऔर गोली मार कर बोला देखा खिलौनेका कमाल। अब कभी मुझे नशेड़ी नहीं बोल पाएग।Son in law kills mother in law in Moradabadकैफ पर भी किया हमले का प्रयासजैनब का कहना है कि मेरे भाई कैफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उस पर गोली लगाने का प्रयास किया लेकिन तमंचे में कारतूस लोड नहीं हो पाया जिस कारण आरोपी मौके से भाग गया।आस पड़ोस के लोग हिम्मत करते तो पकड़े तो आरोपीमुरादाबाद। शकीलऔर उनके परिवार को इस मोहल्ले में आए तीन माह ही हुए हैं जिस कारण लोगों से उनकी ज्यादा जान पहचान नहीं है। गोली मारने के बाद आरोपी काफी देर तक घर में मौजूद रहा। रुकसाना की बेटी और बेटे चीखते रहे लेकिन आस पड़ोस के लोग भी नहीं आए। जिस कारण आरोपी इतनी घनी आबादी वाले मोहल्ले आसानी से भाग गए। अगर आस पड़ोस के लोगों ने हिम्मत की होती तो आरोपी पकड़ जा सकते थे।रसोई से लेकर नाली तक खून ही खूनमुरादाबाद। घटना के समय रुकसाना रसोई में मौजूद थे। रसोई में खून ही खून हो गया। फोरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद चली गई तो रसोई में पानी चला दिया गया। जिसके बाद खून नाली तक पहुंच गया।Son in law kills mother in law in Moradabadनशेड़ी कहने पर गुस्साए दामाद ने सास की गर्दन पर मारी गोली, मौतमुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे नशेड़ी कहने पर एक युवक ने अपनी सास की गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दामाद गुलनवाज तमंचा लहराते हुए अपने साथी मुस्तफा के साथ भाग गया। पुलिस ने मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।साली ने बयां किया पूरा घटनाक्रममूलरूप से गलशहीद के असालतपुरा निवासी ई रिक्शा चालक शकील करीब तीन माह से मझोला की जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। इसी मकान के एक कमरे में शकील की बड़ी बेटी साइबा और दामाद गुल नवाज भी रहते हैं। शकील की तीन बेटियां और चार बेटे हैं। दूसरे नंबर की बेटी जैनब ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे उसकी मां रुखसाना (40) रसोई में खाना बना रही थी। उसका बहनोई गुलनवाज बाहर से घूमकर आया और बरामदे में तख्त पर बैठ गया था। रात करीब आठ बजे गुलनवाज को उसका दोस्त मुस्तफा बुलाने आ गया। गुलनवाज स्मैक का आदी है। जैसे ही गुलनवाज बाहर जाने लगा तो मां ने उसे टोक दिया। कहा.. जाने लगा नशेड़ी। इसी बात पर आरोपी दामाद गुस्से में आ गया और उसने तमंचे से मां की गर्दन में गोली मार दी।Son in law kills mother in law in Moradabadफायरिंग की आवाज सुनकर आई पत्नीफायरिंग की आवाज सुनकर साइबा भी अपने कमरे से बाहर निकल आई। रुखसाना के बेटे, बेटियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने सभी को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मुस्तफा के साथ भाग गया। बहन भाइयों की चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद रसोई में देखा तो रुखसाना खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।Son in law kills mother in law in Moradabadइसके बाद बड़ी बेटी लोगों की मदद से घायल रुखसाना को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने रुखसाना को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी बताया जा रहा है। महिला ने आरोपी को नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।Relatedरेल पटरी पर Reel बनाते वक़्त आई पद्मावत एक्सप्रेस, चपेट में आने से 1 युवती और 2 युवको की मौतDecember 15, 2022In “उत्तर प्रदेश”*बेगम अख़्तर : ग़ज़ल गायिकी का महाविद्यालय*…By–पदमश्री डॉ सोमा घोषFebruary 20, 2024In “विशेष”अपनी नानी साहिबा के ददिहाल के परिवार व दादी साहिबा की बहन के शौहर के परिवार की 1857 के ग़दर में जानों को कुरबानियां देने की दास्तान!March 27, 2023In “विशेष”FacebookTwitterEmailWhatsAppLinkedInPinterestShare

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now