गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने किसानों की समस्याओं क्षेत्र की खराब सड़कों भूमाफियाओं का आतंक मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान बिजली से संबंधित समस्याएं आदि को लेकर 18 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर स्थित गुरुद्वारा चोपले पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर बड़ी बड़ी पंचायतें आयोजित की गई तथा धरना प्रदर्शन भी किये गये लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को पूर्व समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन के पदाधिकारी और किसान कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आत्मदाह करेंगे किसान संगठन के ऐलान से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।




