Thursday, February 19, 2026
23.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeBlogसपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने अपने ऑफिस पर SIR की...

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने अपने ऑफिस पर SIR की एक समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने अपने ऑफिस पर SIR की एक समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया

सलीम अहमद

गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा 60 में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को मेरे कार्यालय एवं निवास सलारपुर पलवाड़ा रोड ग्राम चित्तौड़ा में SIR की एक समीक्षा मीटिंग आहूत की गई।मीटिंग की अध्यक्षता लियाकत प्रधान जी बक्सर ने की व संचालन गढ़ विधानसभा अध्यक्ष रिजवान चौधरी जी ने किया।काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, बूथ लेवल एजेंट मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारीयो एवं बूथ लेवल एजेंट द्वारा पिछले 4 महीने में शानदार कार्य किया गया है।
मैपिंग से लेकर फॉर्म 6 व फॉर्म 8 की चुनौती को स्वीकारा है।
वोट कटवाने के लिए फॉर्म 7 के दुरुपयोग पर विचार मंथन किया गया। भारी तादात में दिए गए नोटिसों पर भी चर्चा हुई। साथ ही साथ दोनों ब्लॉक सिंभावली व गढ़मुक्तेश्वर के बाहर कैंप लगाने का निर्णय लिया गया जिससे एफिडेविट, परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए जन सुविधा केंद्र व विधिक सहायता के लिए वरिष्ठ एडवोकेट की तैनाती पर भी निर्णय लिया गया।
पूरी विधानसभा में जहां भी कोई परेशानी है टीम समाजवादी पार्टी गढ़मुक्तेश्वर अपने प्रत्येक मतदाता, कार्यकर्ता और क्षेत्र के साथ खड़ी है।
पार्टी के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पदाधिकारी से लेकर प्रत्येक दरवाजे तक पार्टी की पहुंच करने पर जोर दिया गया।
एक साथ मिल बैठकर माहौल बनाएंगे।
2027 में समाजवादी सरकार लाएंगे।
माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
जय समाजवाद जय अखिलेश।

एडवोकेट सुधीर चौहान
राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
विधानसभा 60: गढ़मुक्तेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now