Saturday, February 21, 2026
28.7 C
Delhi
Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मुंडा पांडा बाजार गई थी मां, अस्पताल में...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मुंडा पांडा बाजार गई थी मां, अस्पताल में डॉक्टर पिता…घर में बेटे ने कर लिया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव

मुरादाबाद मुंढापांडे सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला. वह कक्षा 9 का छात्र था और सेंट पॉल स्कूल में पढ़ता था. घटना के समय वह घर पर अकेला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी हैउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मुंढापांडे क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित सरकारी आवास में एक 15 साल के लड़के ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. लड़के का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.मृतक की पहचान यश कुमार ( उम्र 15) के रूप में हुई है. वह कक्षा 9 का छात्र था और सेंट पॉल स्कूल में पढ़ाई करता था. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यश एक शांत स्वभाव का छात्र था. उसकी दिनचर्या सामान्य थी और घटना वाले दिन भी वह रोज की तरह घर पर ही मौजूद था

जानकारी के मुताबिक, यश के पिता कुलदीप कुमार भारती मुंढापांडे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हैं. घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि उसकी मां किसी जरूरी काम से बाजार गई हुई थीं. उस दौरान घर में यश अकेला था. देर शाम जब उसकी मां वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है. काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला गया, अंदर का दृश्य देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. यश का शव पंखे से लटका मिलापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की सूचना तुरंत थाना मुंढापांडे पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए सबूत जुटाए . पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह का पता चलेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्र ने यह कद उठाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now