
मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला, सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवक की.तहरीर पर चार
भोजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक की बाउंड्रीवाल उखाड़दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके भाई पर.तमंचे से फायर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजदआरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेलभेज दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खद्दर.निवासी दिव्यांशु चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बतायाकि उनकी एक जमीन भोजपुर के गांव सिढ़लऊ नजरपुरमें। उस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाई गई थी। दिव्यांशु केअनुसार बीते 20 फरवरी को रात 9:07 बजे उनके पास एक.व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि कुछ लोग तुम्हारी जमीन परबनी बाउंड्री.वाल तोड़ रहे हैं।
दिव्यांशु के अनुसार सूचना पर वह अपने भाई गोविंद के साथ.वहां पहुंचे तो सिढलऊ नजरपुर के ही साबिर, उसका भाईशाकिर, माहिल और शाकिर का बेटा सद्दाम दीवार तोड़करसामान लेकर जा रहे थे। रोकने पर आरोपियों ने गाली गलौज.करते हुए मारपीट कर दी। बाद में साबिर और शाकिर नेतमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करदी, जिसमें दिव्यांशु और उसका भाई गोविंद किसी तरह.जमीन पर गिर कर बाल-बाल बचे। एसएचओ भोजपुर.संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजदआरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्यगंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रविवार को इस.मामले में आरोपी साबिर और सद्दाम को गिरफ्तार कर कोट्र में.पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेलभेज दिया गया है।




