Tuesday, February 24, 2026
26.7 C
Delhi
Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में पुलिस की उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद थाना भोजपुर.ताबड़तोड़ कार्रवाई,...

मुरादाबाद में पुलिस की उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद थाना भोजपुर.ताबड़तोड़ कार्रवाई, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को दबोचा

मुरादाबाद में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को दबोचा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लगातार जारी है। इसी क्रम में भोजपुर थाना इलाके में देर रात पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके छह साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोजपुर में भर्ती कराया गया है

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीमपुलिस के अनुसार, देर रात उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि भोजपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सात लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेरने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसी दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी कमरे हसन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी गोकशी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और गोहत्या में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी.मुठभेड़ के दौरान फरार हुए छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों और गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now