मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की एक शिया मस्जिदमें नमाज के दौरान दो युवकों के बीच मामूली विवादहिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली मुगलपुरा केपीछे स्थित शिया मस्जिद की है। बताया गया है कि.नमाज के दौरान एक बच्चे के टकरा जाने को लेकर दो.युवकों में कहासुनी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रिंस नामक युवक औरदूसरे युवक के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्दही हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में देखा जासकता है कि मस्जिद परिसर में मौजूद अन्य लोग दोनों.पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।इसी दौरान एक युवक बेल्ट निकालकर दूसरे युवकपर हमला करता नजर आता है। मारपीट के बीचअफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोग बच्चोंको सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथअलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में.विवाद की वजह मिठाई बताई गई है, जबकि कुछ में.तकबीर (अजान) देने को लेकर झगड़े की बात कही जारही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि विवादकी असली वजह बच्चे के टकराने से शुरू हुई कहासुनीही थी, जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया।घटना के बाद क्षेत्र में किसी बड़े तनाव की स्थिति नहीं.बताई गई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण’लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासनने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों काकहना है कि वीडियो के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहेहैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगोंसे सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक जानकारीसाझा करने से बचने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने कीअपील की है।




