मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला.मोर्चा महानगर इकाई ने एआई समिट के दौरान कांग्रेसके प्रदर्शन के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापनजिलाधिकारी को सौंपा। महिला मोर्चा के पदाधिकारियोंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाके विरुद्ध बताया।महिला मोर्चा ने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की गरिमाऔर लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंनेआरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह काव्यवहार महिलाओं की भावनाओं को आहत करता हैऔर युवा पीढ़ी के लिए गलत संदेश देता है।ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली मांग है किप्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी.कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी मांग में भविष्य में ऐसी.घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए योजना बनाईजाए।
तीसरी मांग के तहत संसद की गरिमा और महिलाओं के.सम्मान की रक्षा हेतु उचित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चितकरने की अपील की गई है। चौथी मांग में आरोपितसांसदों की सांसद निधि पर अग्रिम कार्यकाल तक रोक.लगाने की बात कही गई है।महिला मोर्चा ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिकसंस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियोंकी जिम्मेदारी है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले कासंज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह कियाहै।




