Sunday, March 1, 2026
24.5 C
Delhi
Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद : नाबालिग से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद : नाबालिग से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में चलें पत्थर, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना कटघर क्षेत्र के काशीपुर तिराहा चौकी इलाके में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के विरोध को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हो गई। घटना में एक मासूम बालिका सहित कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद फाटक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की बीती रात कपड़े सिलवाने के लिए इलाके में रहने वाले हारून नामक टेलर मास्टर के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ का प्रयास किया। किसी तरह बचते हुए लड़की टेलर मास्टर के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि टेलर मास्टर ने आरोपी युवक को बुलाकर डांटा और थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटा और टेलर मास्टर के घर पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में टेलर मास्टर, उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। वहीं नाबालिग बालिका को भी चोट आई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि इस मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिनमें एहसान, उस्मान, इरफान पुत्र अबरार समेत अन्य शामिल हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। घायल उस्मान पुत्र अबरार और उसकी भतीजी सबिया पुत्री इरशाद का कहना है कि टेलर मास्टर ने उनके परिवार पर गलत आरोप लगाकर विवाद शुरू किया। उनका आरोप है कि पहले कहासुनी हुई और बाद में दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई, जिसमें वे भी घायल हुए हैं।दूसरे पक्ष के अनुसार दो दिन पहले भी किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था, जो बाद में बढ़ता चला गया और शुक्रवार रात पथराव की घटना में बदल गया। उनका कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप केवल दबाव बनाने के लिए लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now