Saturday, February 28, 2026
29.8 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.मैनाठेर क्षेत्र में 15 फीट गहरे कुएं में...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.मैनाठेर क्षेत्र में 15 फीट गहरे कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.मैनाठेर थाना क्षेत्र के वघी गोवर्धनपुर गांव के जंगल में15 फीट गहरी बोरिंग की कुइया में एक अज्ञात युवतीका शव मिला है। करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिलने.से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिसने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।यह घटना तब सामने आई जब वघी गोवर्धनपुर निवासीभूप सिंह के खेत में काम कर रहे बच्चों ने कुइया में शवदेखा। भूप सिंह ने बताया कि उन्होंने यह खेत अपने.साढू प्रेमपाल निवासी लकड़ी फाजलपुर, मुरादाबाद सेबटाई पर ले रखा है। बच्चों की सूचना पर उन्होंने ग्राम.प्रधान धीरेंद्र सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसको सूचित किया गया।सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह औरक्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार सहित थाना प्रभारीनिरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके सेसाक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवतीके शव को कुइया से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की.शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखेजाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

ग्रामीणों में आशंका है कि युवती की हत्या कर शवको कुइया में फेंका गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओंपर गहनता से जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण कुंवरआकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगेकी विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की.जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now